Advertisement

MP Election: थमा चुनावी प्रचार का शोर, 230 सीटों के लिए 2533 प्रत्याशी मैदान में, कल होगा मतदान

Share
Advertisement

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार बुधवार शाम तक थम गया। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2533 उम्मीदवार मैदान में हैं। 17 नवबंर को प्रदेश में मतदान होना हैं। इससे पहले प्रदेश में चुनाव लड़ रहे नेताओं ने घूम घूमकर पर रैलियां की जनसभाएं की रोड शो कर पार्टी का ताबड़तोड़ प्रचार किया। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा। पार्टी के नेताओं ने वोट पाने के लिए गई वादे किए।

Advertisement

BJP और  Congress की बीच मुकाबला

प्रदेश में सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। मप्र में कम से कम 5,60,60,925 मतदाता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। इनमें से 2,88,25,607 पुरुष, 2,72,33,945 महिलाएं और 1,373 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। ये सभी शुक्रवार यानी 17 नवंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। प्रदेश में एक चरण में शुक्रवार को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राज्य के 2,049 मतदान केंद्रों पर चलेगा।

एमपी में बीजेपी के स्टार प्रचारक

मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया। इस लिस्ट में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और कई भी कई केंद्रीय मंत्री हैं। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में उतार सभी को चौंका दिया है।

कांग्रेस की शीर्ष  नेताओं ने भी जमकर किया प्रचार

विपक्षी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रचार किया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेसी नेताओ ने जमकर प्रचा किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य दिग्गजों ने अपने 230 उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाओं को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें:MP Election 2023: अमित शाह ने कांग्रेस को बताया OBC विरोधी, कहा- ‘मंडल आयोग…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *