Advertisement

Kuno National Park: कूनो से आई बुरी ख़बर, चीता ‘शौर्य’ की हुई मौत

कूनो नेशनल पार्क

कूनो नेशनल पार्क

Share
Advertisement

Kuno National Park: मध्य प्रदेश को कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी ख़बर सामने आई है। नामीबिया से आए एक और चीते की मौत हो गई है। इसका नाम शौर्य बताया गया है। मौत क्यों हुई कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता के तहत आठ चीतों को नामीबिया से और 2023 की शुरुआत में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। इससे पहले आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर दो अगस्त 2023 को आई थी। उसके छह महीने बाद अब यह बुरी खबर आई है।

Advertisement

वन विभाग के एपीसीसीएफ (APCCF) और डायरेक्टर लॉयन प्रोजेक्ट के हवाले से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नामीबिया से आया चीता अचेत अवस्था में मिला था। मॉनिटरिंग टीम तत्काल हरकत में आई। उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। कुछ देर के लिए तो उसे होश आया लेकिन कमजोरी बहुत अधिक थी। रिवाइवल के बाद भी कुछ जटिलताएं उभर आई और उसने सीपीआर को रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Kuno National Park: फिलहाल कूनो में 10 वयस्क और चार शावक चीते

कूनो नेशऩल पार्क में मंगलवार को एक और चीते की मौत के बाद चीतों की तादाद घटकर 14 हो गई है। इसमें चार शावक भी शामिल है। तीन हफ्ते पहले ही नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। इससे पहले मार्च 2023 में भी एक मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें:MP News: बालों से राम रथ खींचकर अयोध्या ले जा रहे बाबा, 500 KM का सफर करेंगे तय

Follow Us On Twitterhttps://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *