Advertisement

MP News: जबलपुर में इंडी गठबंधन पर गरजे जेपी नड्डा, बोले- भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटा है विपक्ष

jp nadda addresses public in jabalpur mp news
Share
Advertisement

MP News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा 2 अप्रैल को जबलपुर दौरे पर पहुंचे थे।  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जबलपुर पहुंच कर नड्डा ने जनसभा को भी संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि साल 2029 के चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। और 2028 में कुल 33 प्रतिशत महिलाएं विधानसभा में बैठेंगी।

Advertisement

MP News: ‘वोट बैंक की राजनीति करता है विपक्ष’

JP नड्डा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक संस्कृति में बदलाव लाया है। जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राजनीति जाति, वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति या तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित होती थी। भाजपा विकास की राजनीति, रिपोर्ट कार्ड की राजनीति के लिए काम करती है। जवाबदेही, प्रस्ताव की राजनीति, प्रदर्शन की राजनीति, समावेशन की राजनीति, जबकि विपक्ष की राजनीति में विभाजन और विभाजन शामिल था। 

‘विपक्ष आधा जेल में, आधा बेल में’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म करके रहेंगे। नया इंडी एलाइंस भ्रष्टाचार करने वाले और बचाने वालों का गठबंधन है। एक तरफ देश आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है दूसरी तरफ विपक्ष के लोग एक परिवार को, भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं। आधे जेल में आधे बेल में हैं। कई पार्टियां परिवारों की पार्टियां हैं। 

भारत सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं 

JP नड्डा ने NDA की उपलबधियां गिनवाते हुए कहा कि ‘पहले हमारा देश हर मामले में पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था और इसे भारत-पाकिस्तान कहा जाता था। बिना पाकिस्तान के जिक्र के भारत पर चर्चा बिना कभी नहीं होती थी। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। पहले जब हमारे नेता किसी भी देश में जाते थे तो भारत की आंतरिक समस्याओं के साथ-साथ पाकिस्तान की समस्याओं पर ही चर्चा होती थी। हाल ही में जब पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका गए तो पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत की समस्याओं पर ही चर्चा हुई। इस बात पर चर्चा हुई कि अंतरिक्ष अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और आगे चलकर भारत और अमेरिका एक साथ कैसे काम कर सकते हैं।’ 

ये भी पढ़ें- CM Yogi in Pilibhit: विपक्ष पर CM योगी का वार, बोले-सपा, बसपा और कांग्रेस आएगी तो माफिया राज लाएगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *