Advertisement

जबलपुर में BJP लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव बोले- दिग्विजय सिंह फ्यूज बल्ब

Share
Advertisement

बुंदेलखंड से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के बुंदेलखंड दौरे पर तंज कसा है। भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह फ्यूज बल्ब हैं, जिसमें फिलामेंट नहीं डल सकता। दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड के चाहे कितने दौरे कर लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मंत्री भार्गव ने कहा कि 1984 में उनके पहले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, लेकिन तब भी रहली सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी। जब राजीव गांधी बुंदेलखंड में भाजपा को नहीं हरा पाए, तो दिग्विजय सिंह के दौरों से क्या फर्क पड़ेगा।

Advertisement

गोपाल भार्गव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि जनता को दिग्विजय सरकार में पानी, बिजली, सड़क सबकी बदहाली याद है और अब कांग्रेस का प्रदेश की सत्ता में आना असंभव है।कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ की परिवर्तन यात्रा पर भी पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्गों के नाम पर जातिवाद फैलाना संविधान के साथ न्याय नहीं है। इधर प्रदेश में कांग्रेस के पुजारी प्रकोष्ठ की धर्म रक्षा यात्रा पर भार्गव ने कहा कि अभी तो मध्यांतर है।

चुनाव आने में अभी 5-6 महीने का वक्त और है। इस दौरान अभी और भी बहुत सियासत देखने मिलेगी। भार्गव ने कहा कि प्रदेश में ऐसी पार्टियां भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जिनके प्रदेश में एक पार्षद भी नहीं हैं। भार्गव ने मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी का बचाव करते हुए कहा कि अब तक ना तो त्रिपाठी ने भाजपा छोड़ी है और ना ही नई पार्टी अस्तित्व में आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *