Biharराज्य

एक शानदार साहित्यकार थे केदारनाथ सिंहः नीतीश कुमार

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ सिंह एक शानदार साहित्यकार थे।

‘साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति’

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ सिंह का अपनी जन्मभूमि सिमरिया से विशेष लगाव था। उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित हैं जिनमें ‘आंका सूरज, बांका सूरज’ चर्चित हैं। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ेःहत्या और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला टिंकू मियां गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button