Advertisement

Jharkhand: रांची में एनकाउंटर के बाद टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, उधर IED ब्लास्ट में एक महिला की मौत

Share
Advertisement

रांची: रांची-हजारीबाग सीमा पर सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति के सदस्यों के बीच एनकाउंटर हुआ। मुठभेड़ के बाद उग्रवादी संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने बताया कि हजारीबाग और रांची पुलिस द्वारा टीएसपीसी सदस्यों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था उसी दौरान शनिवार रात डुमारो के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि ये उग्रवादी लेवी के लिए एक बड़े हमले की योजना को अंजाम देने के लिए इकट्ठे हुए थे।

Advertisement

रांची में टीपीसी सदस्य एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि ‘गिरफ्तार टीएसपीसी सदस्य की पहचान शंकर महतो के रूप में हुई है। उसे आगे की पूछताछ के लिए हजारीबाग पुलिस लेकर गई है।’ एसएसपी ने बताया कि दोनों ओर से गोलियां चलीं। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से दो बाइक, दो टिफिन बॉक्स और अन्य सामान बरामद हुआ है।

विस्फोट में महिला की मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले के चिरियाबेड़ा टोला के पास प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य बुजुर्ग महिला घायल हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि अंजनबेड़ा गांव के चिरियाबेड़ा टोला की रहने वाली चांदुकई तोमसोय और गुरुबारी तमसोय शनिवार शाम पत्ते तोड़ने के लिए जंगल में गई थीं, उसी वक्त यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुई चांदूकई तोमसोय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेखर ने बताया, जिले के कोर कोल्हान इलाके में 11 जनवरी को शुरू किए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए माओवादी आईईडी लगा रहे हैं। नक्सली अब निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बनाने के लिए आईईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

ये भी पढ़े: IAS राजीव अरुण एक्का ईडी कार्यालय पहुंचे, भाजपा ने लगाए थे गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *