Advertisement

बगहा में दहशत: खेत में काम कर रहे लोगों पर सियारों का हमला

Jackals Attack

घटना की जानकारी देता लड़का(बाएं), प्रतीकात्मक चित्र(दाएं)।

Share
Advertisement

Jackals Attack: बगहा के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में खेत पर काम करे लोगों पर सियार के झुंड ने हमला बोल दिया। गन्ने के खेत में काम रहे लोगों में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जिधर समझ आया वो उधर भागा। वहीं गांव में घटना की सूचना आग की तरह फैली। लोग इसके बाद दहशत में हैं।

Advertisement

Jackals Attack: आधा दर्जन लोग घायल

बताया गया कि सियार के झुंड ने बच्चों को भी अपना शिकार बना डाला। इसमें आधा दर्जन लोग सियार के काटने से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए जीएमसीएच रेफर किया गया।

Jackals Attack: महिला का जबड़ा टूटा

एक महिला का जबड़ा टूटा हुआ है। बताया जा रहा है की सभी लोग खेत में चारा काटने गए हुए थे। इसी बीच सियार के झुंड ने हमला कर दिया। डॉ केबीएन सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया है। एक महिला प्रेमा देवी का जबड़ा टूट गया है। गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया।

चारा काटने गन्ने के खेत में गए थे

भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी काशी गोसाई के 15 वर्षीय पुत्री संगीता, प्रदीप गोसाई के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, अवधेश यादव के 14 वर्षीय पुत्री मीनू कुमारी व 13 वर्षीय पुत्री नीलम आदि का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घायल शिवम कुमार ने बताया की सभी लोग खेत से चारा लाने के लिए गन्ने के खेत में गए हुऐ थे। तभी सियार ने हमला कर दिया।

रिपोर्टः रंजीत कुमार पांडेय, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें: बिहारः नीतीश का अतिपिछड़ा प्रेम सिर्फ झूठा प्यार- हरि सहनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें