Advertisement

I.N.D.I.A के नेता अब हरियाणा में हो सकते हैं इकट्ठा, Devilal की जयंती पर भेजा गया निमंत्रण

हाल ही में मुंबई में तीसरी बैठक कर चुके I.N.D.I.A गठबंधन के नेता अब हरियाणा में एक साथ दिखाई पड़ सकते हैं। सभी दल देश

हाल ही में मुंबई में तीसरी बैठक कर चुके I.N.D.I.A गठबंधन के नेता अब हरियाणा में एक साथ दिखाई पड़ सकते हैं। सभी दल देश

Share
Advertisement

हाल ही में मुंबई में तीसरी बैठक कर चुके I.N.D.I.A गठबंधन के नेता अब हरियाणा में एक साथ दिखाई पड़ सकते हैं। सभी दल देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को एक साथ दिख सकते हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने सभी दलों को कैथल में सम्मान दिवस महारैली में शामिल होने का न्योता दिया है। 

Advertisement

क्या कांग्रेस आएगी?

कैथल में हो रही सम्मान दिवस महारैली में कांग्रेस का आना अभी तय नहीं है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे पास अभी और लोगों को आमंत्रित करने का समय है और हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि किन लोगों को रैली में आमंत्रित किया जाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई लोगों को न्योता भेजा गया है और कई नेताओं ने रैली में आने की पुष्टि भी कर दी है। 

अभय सिंह चौटाला ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी और माकपा नेता सीताराम येचुरी ने हरियाणा में हो रही रैली में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। चौटाला ने ये भी जानकारी दी कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता शरद पवार को भी उनकी ओर से न्योता भेजा गया है।

I.N.D.I.A गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक इसी महीने एनसीपी नेता शरद पवार के दिल्ली आवास पर तय की गई है। बैठक का आयोजन 13 सितंबर, 2023 को किया जाना निर्धारित हुआ है। इस बैठक में गठबंधन के आने वाले महत्वपूर्ण कदमों पर चर्चा की जा सकती है। मुंबई में हुई I.N.D.I.A  गठबंधन की तीसरी बैठक में 14 सदस्यों वाले कोऑर्डिनेशन कमेटी की घोषणा की गई थी।

ये भी पढ़ें: कूलर के पास खेल रहे बच्चे की करंट लगने से मौत, बचाने आई महिला भी चपेट में आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *