Advertisement

Pm Modi Village: पीएम मोदी के गांव में खुदाई के दौरान मिली 2800 साल पुरानी बस्ती

Pm Modi Village
Share
Advertisement

Pm Modi Village: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर, गुजरात में 2800 साल पुरानी एक बस्ती के अवशेष पाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI), डेक्कन कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) से 800 ईसा पूर्व की एक मानव बस्ती की पुष्टि की है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि 800 ईसा पूर्व की इस बस्ती में सात सांस्कृतिक चरणों की उपस्थिति थी। IIT खड़गपुर में प्रोफेसर डॉ. अनिंद्य सरकार ने बताया कि वडनगर खुदाई 2016 से चल रही है और टीम ने 20 मीटर की गहराई तक खुदाई की है।

‘प्रारंभिक ऐतिहासिक से मध्ययुगीन काल तक जलवायु, मानव बस्ती और प्रवास: पश्चिमी भारत, वडनगर में नए पुरातात्विक खनन से मिले सबूत

Pm Modi Village: खुदाई में क्या-क्या मिला ?

ASI अधिकारी अभिजीत अंबेकर ने पीटीआई को बताया, “इसकी कई गहरी खाइयों में खुदाई से 7 सांस्कृतिक चरणों की उपस्थिति का पता चला है।” जिनमें मौर्य, इंडो-ग्रीक, इंडो-सीथियन और शक-क्षत्रप, हिंदू-सोलंकी, सल्तनत-मुगल और गायकवाड़-ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से आज तक शामिल हैं। हमारी खुदाई में सबसे पुराने बौद्ध मठों में से एक भी मिल गया है।”

अभिजीत अंबेकर ने बताया, “खुदाई में मिट्टी के बर्तन, तांबा, सोना, चांदी और लोहे की वस्तुएं, जटिल डिजाइन वाली चूड़ियां मिली हैं।” वडनगर में भी इंडो-ग्रीक काल में यूनानी राजा अपोलोडेटस के सिक्कों के सांचे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि वडनगर के अवशेष भारत में खोजे गए एक ही किले के भीतर सबसे पुराना जीवित शहर हैं।

Pm Modi Village: ‘हड़प्पा काल की भी हो सकती है बस्ती’

साथ ही, अनिंद्य सरकार ने कहा कि रेडियोकार्बन डेट्स से पता चलता है कि ये बस्ती 1400 ईसा पूर्व की हो सकती है, उत्तरी शहरी हड़प्पा काल के अंतिम चरण। उनका कहना था, “अगर यह सच है तो यह पिछले 5,500 वर्षों से भारत में सांस्कृतिक निरंतरता का सुझाव देता है और तथाकथित अंधकार युग एक मिथक हो सकता है।”

आर्कियोलॉजिकल सुपरवाइजर मुकेश ठाकोर ने कहा कि भारत के इतिहास में पिछले 2,200 वर्षों में मध्य एशिया से सात आक्रमण हुए, जिनमें वडनगर के क्रमिक सांस्कृतिक काल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वडनगर में करीब ३० स्थानों पर खुदाई की गई है और एक लाख से अधिक शव खोजे गए हैं।

Follow Us On:- https://twitter.com/HindiKhabar

ये भी पढ़े: दो हफ्ते में दूसरी बार केरल पहुंचे PM मोदी, आज 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें