Advertisement

Giriraj Singh: कांग्रेस पर गरजे गिरिराज सिंह, ‘ये देश में इस्लामिक स्टेट…’

Share
Advertisement

Giriraj Singh: कांग्रेस पर गरजे गिरिराज सिंह, ‘ये देश में इस्लामिक स्टेट…’लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारों में हलचल बनी हुई है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, इस बार कांग्रेस की 40 से कम सीटें आएंगी। क्योंकि इनका एजेंडा मुसलमानों को स्थापित करना है। और ये देश में इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। लेकिन जब तक भारत में Giriraj Singh सनातन का बहुमत है तब तक लोकतंत्र है।

Advertisement

‘भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा’

वहीं बेगुसराय लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर कहा, ये पंडित नेहरू ने भारत में हिंदुओं के साथ धोखा किया। जब 400 पार सीटें आएंगी, तो भारत का विकास, भारत की विरासत, काशी-मुथरा का विकास होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि सरमा ने दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनेगा और काशी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पर बाबा विश्‍वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा।

‘देश छोड़कर भागने वाले हैं राहुल-सोनिया’

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश को छोड़कर भागने वाले हैं… इन्हें देश से कोई प्यार नहीं है। इस बार उनकी पिछली बार से भी कम सीटें आएंगी और वे भारत छोड़कर भागेंगे। कांग्रेस की 40 से कम सीटें आएंगी। गिरिराज सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा, केजरीवाल का चेहरा भ्रष्टाचारी है।

टुकड़े टुकड़े गैंग ने पीएम मोदी पर हमेशा हमला किया

साथ ही उन्होंने कहा, जब से राहुल गांधी और टुकड़े टुकड़े गैंग आया है, पीएम मोदी पर इतना हमला किया गया। इन्हें ये पच नहीं रहा कि गरीब का बेटा पीएम कैसे बन गया। और पीएम मोदी को जितनी बार गाली दी जा रही है, वे उतना ही मजबूत होकर निकल रहे हैं। जितनी इन्होंने गाली दी, जनता ने उतना भर भरकर प्यार किया।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें