
बिहार(BIHAR) में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात दो लोगों ने मनेर नगर परिषद अध्यक्ष के घर पर फायरिंग की। इसके बाद वे हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस हमले में नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद बाल-बाल बचे।
घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपियों की तलाश जारी
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे वो अपने घर में सो रहे थे। इस दौरान हथियार के साथ पहुंचे दो लोगों ने टारगेट कर 6 राउंड गोली चलाई। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मनेर थाना के एसआई ने बताया कि पूरा वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ेःJDU का अमित शाह पर पलटवारः जय श्रीराम बोलने वाले बोल रहे हैं सियाराम