Madhya Pradeshराज्य

इंदौर की विश्व प्रसिध्द रंगपंचमी आज, पहुंचे डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन

देश भर में आज रंगपंचमी (Rangpanchami) का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इंदौर (Indore) में भी रंगपंचमी का असर दिख रहा है। राजवाड़ा (Rajwada) से निकल रही गेर से आसमान सतरंगी हो गया है। दूर- दूर तक आसमान में उड़ते रंग-गुलाल नजर आ रहे हैं। लोगों में भारी उत्साह और जोश देखा जा रहा है।

जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही है लोगों का भीड़ भी बढ़ती जा रहा है। बताया जा रहा है करीब एक लाख से ज्यादा लोग इस गेर में शामिल है। इंदौर की इस ऐतिहासिक गेर में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपने परिवार के साथ राजवाड़ा पहुंच रहे है।

आपको बता दें कि इस गेर में डुप्लीकेट बिग बी भी गेर का हिस्सा बने हैं। गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं। टोरी कॉर्नर से गेर निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो 3 किमी का है। गेर दोपहर 2 बजे तक निकलेगा। नगर निगम की भी गेर पिछे- पिछे चल रही है। वहीं पिचकारी से रंग मिला पानी लोगों पर पानी भी लोगों पर डाला जा रहा है। निगम की गेर में महापौर सहित अन्य पार्षद व भाजपा नेता ट्रेक्टर में बैठकर आगे बढ़ रहे हैं।

टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की ओर से डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन भी गेर में शामिल हुए हैं। वे गेर में सबसे आगे चल रहे हैं। शहर में जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। खजराना मंदिर रोड पर कुछ संवेदनशील स्पॉट्स पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। लगातार पुलीस चेकिंग अभियान चला रही है।

ये भी पढ़े: MP में चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुआ सपाक्स संगठन, चलाया जागरूकता अभियान

Related Articles

Back to top button