Advertisement

Weather News: दिल्ली-NCR सबसे ज्यादा प्रदूषित, आज बारिश के आसार, सुबह से ही छाए रहे बादल

Share
Advertisement

Weather News: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में मौसम बदल रहा है। हवा अब  भी गंभीर बनी हुई है। रविवार को दिल्ली एनसीआर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 400 दर्ज किया गया। जो काफी खराब श्रेणी है। शनिवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक सात अंक ज्यादा है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान (Indian tropical meteorology) का पूर्वानुमान है कि आज हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisement

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा 08-04 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण पूर्व व पूर्व दिशा से चली। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही धुंध से मौसम कुछ सर्द हुआ। मौसम में ठंडक के कारण स्थानीय प्रदूषण के कण आसमान में फैल नहीं पाए जिस कारण स्थिति खराब हुई। वहीं सोमवार को प्रमुख सतही हवाएं पूर्वोत्तर दिशा से आने की संभावना है। हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 

आधी दिल्ली में गंभीर हुआ प्रदूषण स्तर

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर के साथ लगभग आधे केंद्रों पर एक्यूआई (AQI) गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आईटीओ पर 410, मंदिर मार्ग पर 407, पंजाबी बाग पर 442, नार्थ कैंपस में 419, नेहरू नगर में 430, पटपड़गंज में 436, अशोक विहार में 448, सोनिया विहार में 440, जहांगीरपुरी में 459, रोहिणी में 434, विवेक विहार में 450, ओखला में 410, वजीरपुर में 469, बवाना में 441, मुंडका में 435, आनंद विहार में 433 और बुराड़ी में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:Randeep Hooda जल्द करेंगे गर्लफ्रेंड Lin Laishram से शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर किया कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *