Advertisement

दिल्ली: भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव, यातायात प्रभावित

Share
Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई। जिसके बाद से कई इलाकों में जलजमाव हो गया। आने-जाने वाले लोगों को जलजमाव से काफी परेशानी हुई। वहीं, कई जगहों पर लोगों को घंटो जाम का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ सहित कई जगहों पर जलजमाव हो गया। जिसके कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास को बंद कर दिया और यात्रियों को ट्विटर के जरिए इस बारे में सूचित किया।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि उसके कर्मी जलभराव की समस्याओं को जल्दी से सुलझा रहे हैं ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

यातायात पुलिस ने जलजमाव को लेकर किया ट्वीट

इस दौरान यातायात पुलिस ने कई ट्वीट किए जिनमें ये कहा कि, ‘‘मिंटो ब्रिज पर जलभराव के कारण यातायात को बंद किया गया है, कृपया यहां जाने से बचें।’’

इसमें आगे कहा गया कि, ‘‘जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है। आजाद मार्केट अंडरपास को 1.5 फुट जलभराव के कारण बंद किया गया।’’

ई इलाकों में जलभराव

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने कहा कि विभाग के कर्मी परेशानी को सुलझाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘‘सुबह के वक्त बहुत तेज बारिश हुई, इसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। हमारे कर्मी इसे ठीक करने में जुटे हैं और हम हालात पर नजर रख रहे हैं।’’

यह साफ है कि हल्की सी बारिश से दिल्लीवासियों को जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति से भी दो-चार होना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *