Advertisement

Today Weather Updates: मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में भी छाए रहेंगे बादल

Share
Advertisement

नई दिल्ली: मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आज से पूर्वी भारत में फिर से भारी बारिश की संभावना है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी आज मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

Advertisement

मालूम हो कि, आज आईएमडी ने दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिॆश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है।

बता दें कि मौसम विभाग ने 18-20 सितंबर के लिए ग्रीन अलर्ट और 21-22 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट खराब मौसम का संकेत है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अन्य के राज्यों के हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, मेघालय, नागालैंड और असम के पूर्वी हिस्सों के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई अन्य स्थानों पर भी भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

साथ ही, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी तेज बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, शेष उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *