राघव चड्ढा ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, बोले- पंजाब और देश के हकों के लिए उठाऊंगा आवाज

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha), अकादमिक सुधारक अशोक मित्तल (Ashok Mittal) और व्यवसायी संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने आज राज्यसभा सदस्य (Rajya Sabha member) की शपथ ली। पंजाब में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राघव चड्ढा, अकादमी सुधारक अशोक मित्तल, व्यवसायी संजीव अरोड़ा, हरभजन सिंह और संदीप पाठक राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए। इनमे से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को आज शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब और देश के हकों के लिए आवाज उठाऊंगा।
राघव चड्ढा ने आज संसद में राज्यसभा सदस्य के पद की शपथ ग्रहण की। राघव चड्ढा को सहज और सरल युवा नेता के रूप में जाना जाता है। दिल्ली में अपनी छाप छोड़ने के बाद, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सोच और सकारात्मक कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें न केवल राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने राजनीतिक कौशल का इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है, बल्कि कई राज्यों विशेष रूप से नई दिल्ली और पंजाब में बड़े पैमाने पर पार्टी के संगठन को सशक्त बनाने, अभियानों की रूपरेखा तैयार कर उनको लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाता है।
जानें Raghav Chadha का राजनीतिक सफर
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आज संसद में राज्यसभा सदस्य के पद की शपथ ग्रहण की। राघव चड्ढा को सहज और सरल युवा नेता के रूप में जाना जाता है। दिल्ली में अपनी छाप छोड़ने के बाद, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सोच और सकारात्मक कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें न केवल राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने राजनीतिक कौशल का इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है, बल्कि कई राज्यों विशेष रूप से नई दिल्ली और पंजाब में बड़े पैमाने पर पार्टी के संगठन को सशक्त बनाने, अभियानों की रूपरेखा तैयार कर उनको लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाता है।
ग्रांट थॉर्नटन, डेलॉइट, श्याम मालपानी जैसे उल्लेखनीय ब्रांडों के साथ किया काम
राघव चड्ढा के “आप” से जुड़ने की एक दिलचस्प कहानी है। उन्होंने मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली से पढ़ाई की। दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) किया और उसके बाद अपने पहले प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पूरी की। उन्होंने ग्रांट थॉर्नटन, डेलॉइट, श्याम मालपानी जैसे उल्लेखनीय ब्रांडों के साथ काम किया और चार्टर्ड एकाउंटेंट का अभ्यास जारी रखा। इसके बाद राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में दाखिला लेकर वहां एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की।
Read Also:- BJP ने पार की भ्रष्टाचार की सारी हदें, आदेश गुप्ता के करीबियों ने बनाया फर्जी NGO: मनीष सिसोदिया