Advertisement

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद मालवीय नगर विधानसभा में निकाली गई संकल्प रैली

संकल्प रैली
Share
Advertisement

नई दिल्ली: पंजाब में प्रचंड जीत के बाद मालवीय नगर विधानसभा में धन्यवाद और संकल्प रैली निकाली गई। विधायक सोमनाथ भारती के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सोमनाथ भारती ने कहा कि हिंदुस्तान ने जता दिया है कि धर्म-जाति और घृणा की राजनीति को पीछे छोड़ कर जनता, समस्याओं के समाधान के राजनीति को आगे रखना चाहती है।

Advertisement

पंजाब में आए इंकलाब को जन जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को मालवीय नगर गोल चक्कर से धन्यवाद और संकल्प रैली निकाली गई। पूर्व मंत्री और विधायक सोमनाथ भारती के नेतृत्व में लोगों के इसकी खुशी मनाई गई। संकल्प रैली मालवीय नगर गोल चक्कर से मालवीय नगर मार्केट, हौज खास मार्केट, गौतम नगर मस्जिद, मोठ गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, अर्जुन नगर कृष्णा नगर सफदरजंग एनक्लेव होते हुए हुमायूंपुर तक निकाली गई।

इसके संबंध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि पंजाब के जरिए हिंदुस्तान ने जता दिया है कि धर्म-जाति और घृणा की राजनीति को पीछे छोड़ कर जनता, समस्याओं के समाधान के राजनीति को आगे रखना चाहती है। इस धन्यवाद और संकल्प रैली में भारी संख्या में क्षेत्र की जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस बात को बल दिया कि वे भी नई राजनीति के साथ हैं। इसमें सिर्फ और सिर्फ विकास और समस्याओं को समाधान पर काम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *