Advertisement

Delhi: साक्षी मर्डर केस में पीड़िता की मां का बयान- ‘साहिल को हो फांसी…’  

Delhi: Statement of victim's mother in Sakshi murder case- 'Sahil should be hanged'

Delhi: Statement of victim's mother in Sakshi murder case- 'Sahil should be hanged'

Share
Advertisement

Delhi: राजधानी दिल्ली के शाहबाज डेयरी इलाके में 16 साल  की साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले साहिल को भी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ लिया गया है। रविवार को साहिल साक्षी के बीच कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद ही साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि जब साहिल साक्षी को चाकू से गोद रहा था तो आस -पास चल रहे लोगों ने कुछ नहीं किया।

Advertisement

साक्षी की मां का बयान

घटना के बाद साक्षी की मां का बयान सामने आया हैं। उन्होंने बताया कि बेटी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर रह रही थी। साक्षी ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। साक्षी के मां ने आरोपी की फांसी की मांग की हैं।

उन्होंने ये भी बताया है कि वो साहिल के बारे में कुछ नहीं जानती थी उन्होंने कई बार बेटी से साहिल के बारे में पूछने की कोशिश की थी। लेकिन उसन कुछ नहीं बताया।

साक्षी के पिता ने बताया की वे वकील बनना चाहती थी। साहिल ने मेरी बेटी को बेरहमी से मार डाला उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी और आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई. नाबालिग लड़की ई-36 जेजे कॉलोनी में रहने वाले जनकराज की बेटी थी. पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे. मगर, रविवार को दोनों का झगड़ा हो गया था. 

ये भी पढ़े:Sakshi Murder Case: लड़की की हत्या पर Atishi ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें