Advertisement

Delhi-NCR: बर्फीली हवाओं के चलते दिल्ली में बढ़ी ठंड, जानें कब मिलेगी राहत…

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ती ही जा रही है। बर्फीली हवाओं के चलने से बुधवार 3 दिसंबर को लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बाहर जाना दुश्वार हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। नतीजा ये हुआ की अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 4 डिग्री कम था वहीं 7 इलाकों में यह 4.5  से 6 डिग्री तक कम रहा। जिसके चलते वहां कोल्ड डे की स्थिति रही। इसके साथ ही बुधवार 3 दिसंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया।

Advertisement

कैसा रहा राजधानी दिल्ली का मौसम

बता दें, राजधानी दिल्ली में लोग ठंड से परेशान हैं। बर्फीली हवाओं चलने लगी है जिसके कारण लोगों को घऱ से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, कल यानी बुधवार (3 दिसंबर) को हल्कि धूप निकली थी लेकिन फिर मौसम में कोई गर्मी नहीं आई। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री कम रहा वहीं सात इलाकों में यह 4.5 से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया।

ठंड ने बनाया रिकॉर्ड

बुधवार 3 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फिली हवाओं चली जिसका स्तर में 94 से 60 प्रतिशत कमी  रही जो अपने आप में रिकॉर्ड बना रहा। दिल्ली के एसपीएस मयूर विहार इलाका कम सबसे ठंडा पाया गया। वहां का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान आया नगर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है की राजधानी दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी बर्फिली हवाएं आ रही हैं जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है और लोगों ठिठुरन हो रही है। 3 दिसंबर को हवा का रफ्तार 4 से 10 km/h थी। मौसम विभाग का कहना है की आज यानी 4 दिसंबर को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: श्री राम के भक्तों में दिखा उत्साह, भगवा वस्त्र पहनकर पूर्वी दिल्ली में निकाली शोभा यात्रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *