Advertisement

नग्नावस्था में लड़की का शव मिलने पर हड़कंप, दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को किया नोटिस जारी

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में एक लड़की का ननग्नावस्था में शव बरामद होने पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने यह कदम मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए उठाया जिसमें यह बताया गया था कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के एक पार्क में एक लड़की का नग्न शरीर मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया है कि संभवत: लड़की के साथ बलात्कार के बाद लड़की की हत्या की गई है।

Advertisement

नग्नावस्था में लड़की का शव मिलने पर हड़कंप

आयोग ने हर्ष विहार थाने के एसएचओ को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने मामले में दर्ज की गई एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मांगी है। आयोग ने लड़की की मौत के कारणों की जानकारी मांगी है और साथ ही पूछा है कि क्या उसकी हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया है। आयोग ने पुलिस से मृतका की पहचान होने और इसके लिए पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी पूछा है। आयोग ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए मामले में दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को किया नोटिस जारी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राजधानी में लड़कियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में तत्काल रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दिल्ली में अपराध और उनकी क्रूरता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।”

रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें