Advertisement

जल्द आएगी ठंड, ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट

Share
Advertisement

दिल्ली (एनसीआर) में मौसम अपना रूप बदलना शुरू हो गया। सुबह और शाम को तो ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन में तेज धूप और उमस अब भी परेशान कर रही है। सुबह-शाम मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। मध्य अक्टूबर से अधिकतम तापमान भी कम हो जाएगा। अभी मौसम नहीं बदलेगा और कम से कम एक हफ्ते तक बारिश भी नहीं होगी।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। रिज में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री और जाफरपुर में 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इस तारीख से बदलेगा मौसम

5 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री रहेगा, जिसके बाद इसमें और गिरावट शुरू हो जाएगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच मापा जाएगा। यह गिरावट भी अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी। विभाग के मुताबिक अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हल्की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *