Advertisement

अतीक ने दिल्ली में खरीदी थी 100 करोड़ की संपत्ति, कांग्रेस नेता ने की थी मदद

Share
Advertisement

माफिया अतीक अहमद को लेकर यूपी एसटीएफ की तरफ से रोजाना कई बड़े खुलासे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में खरीदी गई अतीक अहमद की संपत्ति को लेकर भी यूपी एसटीएफ को डिटेल हाथ लगी है। आपको बता दें कि अतीक अहमद ने दिल्ली में 100 करोड़ से ज्यादा की विवादित जमीन खरीदी थी। मिली जानकारी के मुताबिक यह संपत्तियां खरीदने के लिए कांग्रेस नेता अफरोज ने अतीक अहमद की मदद की थी।

Advertisement

अतीक ने खरीदी विवादित संपत्ति

माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद भी यूपी एसटीएफ उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी के दौरान ही पुलिस को दिल्ली में अतीक की 100 करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, अतीक ने ये संपत्तियां राजधानी के अलग-अलग इलाकों में खरीदी थीं। अतीक अहमद ने दिल्ली के शाहीनबाग, बाटला हाउस, ओखला और साउथ दिल्ली में खरीदी थी।

दिल्ली में ये संपत्ति अतीक ने 100 करोड़ में खरीदी थी। ये संपत्तियां खरीदने में कांग्रेस नेता अफरोज ने अतीक अहमद का साथ दिया था। कांग्रेस नेता अफरोज की मौत के बाद उनके बेटों की दोस्ती अतीक अहमद के बेटों असद, अली और उमर से हो गई थी। अब अतीक की अकूत संपत्ति की जांच की जा रही है. उमर और अली के दोस्त की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Noida: फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रहा था बार, आबकारी विभाग ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *