
Dahi Chuda Bhoj at Rabdi Awas: मकर संक्राति के अवसर राबड़ी आवास में रौनक है। यहां आयोजित दही-चूड़ा भोज में राजनीतिज्ञों का जमावड़ा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार के साथ सांसद ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी पहुंचे। वह सभी मुख्यमंत्री आवास से कड़ी सुरक्षा के बीच राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर पैदल ही आए। इस बार चार साल बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में नीतीश सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव भी शामिल हैं।
चार साल बाद हो रहा आयोजन
मकर संक्रांति पर बिहार में 4 साल बाद राबड़ी आवास पर दही चूड़ा का भोज हो रहा है। लालू प्रसाद यादव पटना में हैं और उन्होंने दही-चूड़ा भोज का आयोजन करने का मन बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर दही चूड़ा का भोज आयोजित किया जा रहा है।
कई मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
इस महाभोज पर हर किसी की नजरें हैं। इस भोज में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा राजस्व सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी उपस्थित हैं। राजद कोट के मंत्रियों को इस भोज को लेकर कई प्रकार की जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
कांग्रेस के दिग्गज भी होंगे शामिल
इस भोज में कांग्रेस के जितने भी बड़े नेता और विधायक हैं उनको भी आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार जेडीयू के कोटे से बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी आज मकर संक्रांति का भोज आयोजित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार इस भोज में भी शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी बीजेपी दफ्तर में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है।
सीएम नीतीश ने किया ट्वीट, दी शुभकामनाएं
मकर संक्रांति के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने सभी को मकर संक्रात पर्व की बधाई दी। उन्होंने लिखा’ यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आप सभी इसे हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं’।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: नीतीश कुमार पर RCP सिंह का वार, कहा-‘नीतीश बाबू की मानसिक…’
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar