Advertisement

बिहार में महिला का अपहरण कर महीनों किया दुष्कर्म, गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन करने की कोशिश

Share
Advertisement

पटना। बिहार के सुपौल जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन करने पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक ने 30 जून को भीमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का, जो कि शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, उसका अपहरण करके महीनों तक उसका यौन शोषण किया गया।

Advertisement

मुंह खोलने पर दी जान से माारने की धमकी

बताया जा रहा है कि कलीम नाम के युवक ने उसे जबरन पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसकी आँखों और मुंह पर कपड़े की पट्टी बांध कर भाग गया। आँख खुलने पर महिला ने खुद को एक कमरे में पाया। उसके बाद कलीम लगातार उसका बलात्कार करता रहा। साथ ही उसे गोमांस खिलाकर उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

भनक लेने पर आरोपी ने की थी जगह बदलने की कोशिश

काफी समय तक महिला उस घर में अकेली रहती रही। लेकिन जब एक दिन अचानक उसे पता चला कि वह फारबिसगंज इलाके में रह रही है, तो उसने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसी बीच कलीम को शक हो गया, कि ये बात किसी और को भी पता चल चुकी है, तो 4 सितंबर को महिला के साथ दूसरी जगह जाने के लिए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

एनजीओ की सहायता से परिजनों ने कलीम को दबोचा

महिला के घरवाले उसकी तलाश में पहले से ही थे, इसके अलावा उन्होंने उसे ढ़ूंढ़ने के लिए एक एनजीओ से भी संपर्क कर रखा था। संस्था की मदद से परिजनों ने आरोपी को स्टेशन पर ही पकड़ लिया और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस वक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल कलीम ने अपना ज़ुर्म कुबूल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *