Advertisement

Bihar में हवाला रैकेट का पर्दाफाश, सिवान से पाकिस्तान भेजे जा रहे थे करोड़ो रुपए, पुलिस ने दबोचा

Share
Advertisement

बिहार के सिवान में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाला रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश़ हुआ है। ये गैंग सऊदी अरब से रूपए मंगा कर उसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और इजराईल जैसे देशों में भेजते थे।

Advertisement

यह घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है। दरअसल, ब्रह्मस्थान के रहने वाले हरेंद्र सिंह के घर गोपालगंज में कुछ लोग विदेशी पैसों का हिसाब कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इन लोगों के गैंग का सरगना ब्रह्मस्थान का ही रहने वाला राज कुमार पिता मनिन्द्र शर्मा और विश्वजीत कुमार पिता मनोज कुमार सिंह था। ये सभी मिलकर हवाला का कारोबार चला रहे थे। ये सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। गैंग लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक अकाउंट और फर्जी डेबीट कार्ड बनवा लिया करता था। जिसके बाद उन खातों में सऊदी अरब से रूपए मंगाए जाते थे। दरअसल उन रूपयों को पाकिस्तान, बांगलादेश, इजराईल समेत कई देशों में यू.एस.डी में बदल कर भेजा जाता था।

पुलिस को मिली सुचना के बाद महाराजगंज डीएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। जहां से पुलिस ने गोपालगंज के मीरअलीपुर निवासी शेख कलीम अहमद, गोपालगंज के साधुचक निवासी राजेश कुमार और ब्रह्मस्थान गांव के मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार सिंहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छापामारी में पुलिस को हरेन्द्र सिंह के घर से अवैध हथियार, गोली, गाड़ी, नगद रूपया, सिमकार्ड, डेबिट कार्ड, लैपटॉप, स्वाइप मशीन, मोबाइल फोन समेत कई सामान मिले। पुलिस को 30.06 बोर का एक राइफल, पांच जिंदा कारतूस, एक रिवॉल्वर और 13 गोली, एक महिन्द्रा एक्सयूवी गाड़ी, 19 डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, 2 लाख 67 हजार रुपए नगद और 6 मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: पहली बार पटना से रांची के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और रूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *