विदेश

रूस के उफा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चाकूबाजी, 4 भारतीय छात्रों समेत कई घायल

Russia Medical College Stabbing : रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के एक विश्वविद्यालय में शनिवार को चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें कम से कम 4 भारतीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कुल आठ लोग प्रभावित हुए हैं.

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार और यहां भारतीय मिशन की तरफ से यह जानकारी दी गई. वहीं, रूस के गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, चाकू लिए एक किशोर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुस गया, उसने वहां रहने वाले छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया.

संदिग्ध ने खुद को भी चोट पहुंचाई

आरटीवीआई डॉट कॉम के मुताबिक, यहां के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क ने बताया कि “हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिससे दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. इसके अलावा, संदिग्ध ने खुद को भी चोट पहुंचाई.”

कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए

इसे “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताते हुए यहा स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, 4 भारतीय छात्रा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.” दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और कजान स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायल छात्रों को सहायता देने के लिए उफा रवाना हो गए हैं. एक विज्ञप्ति में रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में घायल चार लोगों को चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है. मंत्रालय के अनुसार, इनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया

वहीं, ‘बाजा’ टेलीग्राम चैनल के अनुसार, हमलावर 15 वर्षीय किशोर है, जिसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मॉस्को से लगभग 1200 किलोमीटर दूर बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा में इस घटना की गंभीर और उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है.

बाजा चैनल ने दावा किया कि हमलावर एक प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन से जुड़ा था. रेन टीवी ने एम्बुलेंस वैन द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाने के फुटेज दिखाते हुए कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, “चारों तरफ खून था”.

ये भी पढ़ें- Bastar Naxal Surrender : बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button