Advertisement

भारतीय हॉकी टीम की अगुवाई करेंगे युवा खिलाड़ी उत्तम सिंह

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के करमपुर गांव से आने वाले, तेज और फुर्तीले अग्रिम पंक्ति के युवा खिलाड़ी उत्तम सिंह को 23 मई से एक जून तक ओमान के सलालाह में खेले जाने वाले जूनियर हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बने रहेगें ।. उत्तम के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल सुल्तान जोहोर कप का खिताब जीता था।

Advertisement

उत्तम ने बीते वर्ष नवंबर में सुल्तान जोहोर कप में ऑस्ट्रेलिया पर 5-4 से रोमांचक जीत में शूटआउट में 2 गोल किये थे। इस मुकाबलें में इंडिया के लिए गोल करने वाले विष्णुकांत सिंह और सुदीप चिरमाको ने भी 18 सदस्यीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। उत्तम ने भुवनेश्वर में इंडिया के विश्व कप 2021 अभियान में भी भाग लिया।

टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: मोहित एच एस, हिमवान सिहाग।
रक्षापंक्ति: शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लकड़ा, आमिर अली, योगेम्बर रावत।
मिडफील्डर: विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, पूवन्ना सी बी, अमनदीप, सुनीत लाकड़ा।
अग्रिम पंक्ति: बॉबी सिंह धामी, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य लालगे, उत्तम सिंह (कप्तान), सुदीप चिरमाको और अंगद बीर सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें