<meta name="keywords" content="ipl, ipl 2022, ms dhoni, sunil gavaskar, csk, chennai super kings, csk vs mi, cricket news, cricket news in hindi, आईपीएल 2022, एमएस धोनी,">
Advertisement

क्या अगले IPL सीजन में भी दिखेगा MS Dhoni का जलवा?

Share
Advertisement

भारत के सबसे सफल और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल IPL(आईपीएल) में हमेशा से सीएसके की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहें है। हालांकि इस सत्र में सीएसके की टीम काफी बेकार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। कल के खेले गए मैच में चेन्नई को बहुत बेकार हार का सामना करना पड़ा था। बात करें आईपीएल का आधा सत्र खत्म होने के बाद MS Dhoni  को फिर से चेन्नई की टीम की कप्तानी वापस से संभाली पड़ी है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा हैं की क्या महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल में खेलेंगे या नहीं?

Advertisement

ऐसे में मीडिया से बात करते हुए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने MS Dhoni के 2023 IPL(आईपीएल) में खेलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी का क्रिकेट के प्रति अभी भी उत्साह भरपूर हैं। इससे लगता है कि वह अगले सीजन भी खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कल के खेले गए मुंबई और चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबद 36 रन की पारी खेली थी।

हालांकि इस सीजन माही बिल्कुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन MS Dhoni  बिल्कुल ही अच्छा खेल खेलते हुए नजर आ रहे है। वह मैदान पर फिट दिख रहे हैं जिसके साथ ही  वह विकेटों के बीच अच्छी दौड़ (Running Between The Wickets) भी लगा रहे हैं। जिसे देखते हुए ये लगता है कि वह आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। गावस्कर के मुताबिक जैसा कि धोनी ने साल 2020 में कहा था कि वो अभी IPL(आईपीएल) में खेलते रहेंगे।

बता दें भले ही चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन इस सीजन MS Dhoni  की बैटिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही अगर धोनी को मौका मिला तो वह रन बनाने से भी नहीं चूकेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन IPL(आईपीएल) में 4 मैचों में चेन्नई के लिए कप्तानी भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *