Advertisement

एशिया कप फाइनल में रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Share
Advertisement

पांचवां एशिया कप फाइनल रोहित शर्मा का 250वां वनडे मैच होगा। आज तक किसी भारतीय खिलाड़ी ने 5 एशिया कप फाइनल नहीं खेले। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश की संभावना 90 फीसदी है। अगर 17 सितंबर को बारिश की वजह से पूरा मैच नहीं हो पाता, तो 18 सितंबर को रिजर्व डे पर फाइनल खेला जाएगा। हिटमैन ने अबतक 249 ODI मुकाबलों में 48.69 की एवरेज और 90.26 की स्ट्राइक रेट से 10031 रन बनाए हैं।

Advertisement

रोहित ने ODI में 3 दोहरे शतक ठोकने वाले खिलाड़ी

 इस दौरान रोहित के बल्ले से 51 अर्थशतक और 30 शतक आए हैं। रोहित ने ODI में 3 दोहरे शतक ठोकने के अलावा 289 छक्के उड़ाए हैं। रोहित शर्मा की साल 2023 में कंसिस्टेंसी का आलम यह रहा है कि वह सिर्फ एक बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं। रोहित को वनडे एशिया कप में 1000 रन पूरे करने के लिए 61 रन और बनाने हैं। हिटमैन को व्हाइट बॉल क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर यूं ही नहीं कहा जाता।

अब बात करते हैं विराट कोहली की! विराट ने ODI में नंबर 3 पर खेलते हुए 213 पारियों में 60.25 की औसत और 94.90 की स्ट्राइक रेट से 10,906 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से 55 अर्धशतक और 40 शतक आए हैं। विराट को वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर अपने 11000 रन पूरे करने के लिए 94 रनों की दरकार है। एशिया कप फाइनल वह मंच बन सकता है। वैसे आज तक किसी एशिया कप फाइनल में भारतीय बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया है।

क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन

अब बात शुभमन गिल की। शुभमन ने 32 वनडे पारियों के बाद क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 1712 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 63.41 और स्ट्राइक रेट 101.6 रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ भी गिल ने 133 गेंद पर 8 चौकों और 5 छक्कों के साथ 121 रन बनाए थे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। वैसे दिलचस्प है कि भारत 19 सालों में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी के बगैर एशिया कप फाइनल खेलेगा। इसी बीच एबी डिविलियर्स का बयान आया है कि महेंद्र सिंह धोनी मुझसे बड़े फिनिशर हैं। क्या आप डिविलियर्स से सहमत हैं?

फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे

अंतिम बार जब टीम ने एशिया कप जीता था, तब शिखर धवन फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम लम्हों में 34 गेंद पर तेज 42 रन बनाने वाले अक्षर पटेल चोट की वजह से फाइनल नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को कोलंबो बुला लिया गया है। चोट के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल ने 3 एशिया कप मैचों में 84.50 की औसत और 89.42 की स्ट्राइक रेट से 169 रन बनाए हैं। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 106 गेंद पर 12 चौकों और 2 छक्कों के साथ 111* रनों की पारी शामिल है।

जिस श्रीलंका को टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीमों में शुमार किया जा रहा था, वह पाकिस्तान को सुपर 4 मैच में 2 विकेट से हराकर भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगी। वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षणा, चमीरा, मधुशंका और लाहिरू कुमार जैसे श्रीलंका के 5 प्रमुख गेंदबाज चोट की वजह से फाइनल में नहीं उतरेंगे। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका 20 बार टकरा चुके हैं। 10 दफा बाजी भारत और 10 बार बाजी श्रीलंका ने मारी है।

 भारत की तरफ से एशिया कप 2023 के 5 मैचों में शुभमन गिल ने 68.75 की एवरेज और 90.46 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 275 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक आए हैं। फाइनल में भी गिल के प्रदर्शन पर सबकी निगाह रहेगी।

स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 एशिया कप 2023 के मुकाबलों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 3.70 की रही है, जबकि 25 रन देकर 5 विकेट चटकाना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय शुभमन गिल को श्रीलंकाई बल्लेबाज सदिरा समरविक्रमा से टक्कर मिल रही है। उन्होंने 5 मैचों में 89.95 की स्ट्राइक रेट और 43 की औसत के साथ 215 रन बनाए हैं। इस दौरान समरविक्रमा के बल्ले से 2 अर्धशतक आए हैं।

एशिया कप 2023 के हाईएस्ट विकेट टेकर

मथीश पथिराना एशिया कप 2023 के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 6.41 की इकोनॉमी के साथ 11 विकेट अपने नाम किए हैं। 32 रन देकर 4 सफलता अर्जित करना उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की विकेट स्पिनर्स के लिए सहायक नजर आती है। यहीं पर श्रीलंका ने भारत को सुपर 4 मैच में 5 गेंद बाकी रहते 212 पर समेट दिया था। टीम इंडिया के सभी विकेट श्रीलंकाई स्पिनर्स ने चटकाए थे। हालांकि बाद में श्रीलंका भी 172 पर आउट हो गया था और भारत ने 41 रन से मैच जीत लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें