Advertisement

IPL 2023: धोनी की रणनीतियों के जाल में फंसे रोहित शर्मा

Share
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की रणनीति के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान चेपॉक में परास्त कर दिया। 13 साल के बाद चेन्नई यह कारनामा कर सकी। मुंबई और चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग की दो सबसे सफल टीमें हैं। एक तरफ MI ने 5 दफे खिताब पर कब्जा किया है, तो वहीं CSK ने 4 बार बाजी मारी है।

Advertisement

जीत की चर्चा तो अब दसों दिशाओं में हो रही है, पर इस महाविजय में थाला की रणनीतियों को कतई भुलाया नहीं जा सकता। धोनी ने सबसे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे कैमरन ग्रीन और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए। परंतु धोनी को एहसास था कि हिटमैन के रहते बाजी कभी भी पलट सकती है। दीपक चाहर के तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को बल्लेबाजी पर देखकर माही विकेटकीपिंग में ऊपर आ गए।

रोहित पिछली कुछ पारियों से चाह कर भी बड़े स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज के सामने धोनी का ऊपर खड़े होना हिटमैन को मनोवैज्ञानिक तौर पर परेशान कर गया। 2 विकेट गिर जाने के बाद रोहित से बड़ी साझेदारी बनाने की उम्मीद थी,

लेकिन वह दीपक चाहर के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ी गलती कर बैठे। धोनी को ऊपर देखकर रोहित को लगा कि वह आसानी के साथ विकेटकीपर के सर के ऊपर से लैप शॉट खेल सकते हैं। गेंद रोहित के बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगी और गली पर तैनात रवींद्र जडेजा के हाथ आसान सा कैच चला गया। 14 के स्कोर पर रोहित शर्मा के तौर पर मुंबई को लगने वाला तीसरा झटका मुकाबले का बहुत बड़ा लम्हा साबित हुआ। रोहित अक्सर पारी की शुरुआत में ऐसे आड़े-टेढ़े शॉट नहीं खेलते हैं, पर माही के ऊपर खड़े होने के लालच में हिटमैन फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें