Advertisement

IPL 2023: क्या मिल गया टीम इंडिया को संकट मोचन ?

Share
Advertisement

भारत का सबसे तेजी से उभरता क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने है। शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ ताबड़तोड़ 94* रन बनाकर गुजरात टाइटंस को IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचा दिया।

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने लखनऊ के गेंदबाजों को मारकर धागा खोल दिया। हालात ऐसे हो गए कि 12 ओवर में ही बगैर नुकसान GT का स्कोर 140 पार कर गया।

मिस्ट्री स्पिनर रवि बिश्नोई का नही चला जादू

रवि बिश्नोई ने नवें ओवर की पहली गेंद टॉस्ड अप आउटसाइड ऑफ पर गिल ने आगे निकल कर इसे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के लिए लॉफ्ट कर दिया।

बिश्नोई ने चौथी गेंद आउटसाइड ऑफ धीमी गति के साथ डाली। शुभमन गिल आगे आए और स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का जड़ दिया। रवि बिश्नोई को मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर देखा जाता है लेकिन शुभमन गिल के सामने उनकी एक ना चली।

क्रुणाल पंड्या भी बेअसर साबित रहे

क्रुणाल पंड्या के 12वें ओवर की पहली गेंद को मिडविकेट की तरफ धकेल कर सिंगल के साथ शुभमन गिल ने इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया। इस ओवर की अंतिम गेंद पर जिस तरह आगे निकल कर गिल ने लॉन्गऑन के ऊपर से छक्का जड़ा, वह इस बल्लेबाज की महानता बताने के लिए काफी था। बल्ले से निकलते ही इस गेंद पर मानो छक्के की छाप लगी थी। डेविड मिलर भी सीमा रेखा के बाहर खड़े होकर अपने साथी खिलाड़ी का कमाल देखते रहे। इसके बाद साहा जरूर आउट हो गए लेकिन गिल अपनी बल्लेबाजी से लखनऊ के फैंस का दिल तोड़ते रहे।

मोहसिन खान के 16वें ओवर की चौथी बॉल स्लोअर कटर डिलीवरी आउटसाइड ऑफ। गिल ने लॉन्गऑन की दिशा में चौका जड़ दिया। आवेश खान के 17वें ओवर की चौथी गेंद लोअर फुलटॉस ऑन स्टंप्स थी। शॉट में इतनी ज्यादा ताकत थी कि गेंदबाज की उंगलियों को छूने के बावजूद यह गेंद सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चली गई।

शतक से चूके शुभमन गिल

अंतिम ओवर की पहली गेंद यश ठाकुर ने आउटसाइड ऑफ हाफ फॉली डाली। गिल ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड छक्का लगा दिया। लगा था कि वह शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट नहीं आ सका। अंत में शुभमन गिल 51 गेंद पर 184 की स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने लखनऊ के सामने 2 विकेट खोकर 227 रन बना दिए। बदले में लखनऊ 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी और 56 रन से मैच हार गई। उम्मीद है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी गिल तूफान उठाएंगे। टीम इंडिया को चैंपियन बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें