Advertisement

देसी अंदाज में MS Dhoni ने चलाया ट्रैक्टर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Credits: MS Dhoni Instagram

Share
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने शहर रांची (Ranchi) में अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए नज़र आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर की है। आपको बता दें कि वीडियो ने 21 घंटों में लगभग 14.4 मिलियन व्यूज और 70,000 कमेंट्स बटोरे हैं।

Advertisement

इस पोस्ट को अब तक 33 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। ये लगभग 2 साल के ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान का पहला पोस्ट है। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “कुछ नया सीखने में अच्छा लगा लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा।”

यहां देखें MS Dhoni का पोस्ट

ग़ौरतलब है कि धोनी ने लगभग तीन साल पहले 8 लाख रुपये में महिंद्रा स्वराज ट्रैक्टर खरीदा था। इसके जवाब में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर उनकी पसंद की प्रशंसा की और कहा था कि ये “सही निर्णय” था।

आपको बता दें कि धोनी की खेती में गहरी दिलचस्पी है। जानकारी के अनुसार, वो पिछले तीन सालों से रांची के साम्बो इलाके में बने अपने खेत को फल और सब्जियां उगाने के लिए काम ले रहे हैं। ग़ौरतलब है कि ये फार्म 55 एकड़ में फैला हुआ है। यहां सरसों, फूलगोभी, गोभी, स्ट्रॉबेरी, अदरक, शिमला मिर्च आदि उगाई जाती है। उपज की खेप स्थानीय बाजारों के साथ अन्य शहरों में भेजी जाती है। धोनी के फार्महाउस में भी लगभग 80 गायें हैं, उनका दूध इलाक़े के बाजारों में बेचा जाता है। इसके अलावा उनके पास कड़कनाथ नस्ल के मुर्गियां भी हैं।

धोनी जब भी शहर में होते हैं, तो फार्म पर चले जाते हैं। आपको बता दें कि उन्हें उनकी पत्नी साक्षी और उनके बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी के साथ कई बार देखा गया है। साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर फार्म के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें: अब भारत में ऐसे ले सकते हैं Twitter Blue subscription, जानें पूरा तरीक़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *