
चंद्रयान का लैंडर रोवर चांद से बस कुछ ही दूर है जो 23 अगस्त की शाम को 6 बजे के बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। दक्षिण कन्नड़ जिला में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रसिद्ध कुक्के सुब्रमण्यम मंदिर में नागपंचमी की पूर्व संध्या पर एक विशेष पूजा की गई।
मंदिर प्रशासन ने दुग्ध अभिषेक के साथ एक विशेष पूजा आयोजित की, जिसमें भारत के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में इतिहास रचने और देश को गौरवान्वित करने की प्रार्थना की गई। भगवान सुब्रमण्यम को दूध से स्नान कराया गया। भगवान को स्नान कराने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सबने मिलकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भगवान से प्रार्थना की।
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले काशी के महामृत्युंजय मंदिर में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना को लेकर विशेष हवन-पूजन किया गया था। हाथ में चंद्रयान -3 की तस्वीरें और तिरंगा लेकर लोगों ने यज्ञ हवन किया और मिशन मून की सफल लैंडिंग की कामना की।
23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान
चंद्रयान का लैंडर रोवर 23 अगस्त की शाम को 6 बजे के बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। उसकी सफल लैंडिंग को लेकर देशवासियों की नजर लगातार यान पर बनी हुई है। अब लैडिंग में बस दो दिन शेष बचे हैं, इससे पहले लैंडर रोवर ने चंद्रमा की ताजा तस्वीरें भेजी हैं जिसे इसरो ने शेयर किया है।
ये भी पढ़ें:MadhyaPradesh: भोपाल में अमित शाह ने भरी हुंकार, मांगा 53 सालों का हिसाब