Uttar Pradeshराजनीतिराष्ट्रीय

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘आजादी के बाद ये पहली सरकार जो दूध-दही पर टैक्स लगा रही’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने जौनपुर में मीडिया से बात करते हुए राज्य और केंद्र सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा की आजादी के बाद ये पहली सरकार है, जो दूध-दही पर टैक्स लगा रही है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाए जाने वाले दूध पर टैक्स लगाया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के बयान पर भी पलटवार किया। बता दें सपा प्रमुख अखिलेश यादव जौनपुर में एक पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 1 अगस्त से बिना DL नहीं चला सकेंगे ई-रिक्शा, RTO ने दिए निर्देश

अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश पर साधा निशाना

इसी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ओमप्रकाश BJP की भाषा बोल रहे हैं। जब वो हमारे साथ थे तो देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के बारे में भी गलत भाषा का प्रयोग करते थे। ओमप्रकाश राजभर के AC के बयान पर उन्होंने कहा, जमाना AC का नहीं DC का हो गया है। उन्हें कुछ पता ही नहीं है। उनके अंदर किसी और की आत्मा आ गयी है। इसी के साथ उन्होंने कहा की झाड़-फूंक के बाद ही वो आत्मा निकल पाएगी।

रोजगार को लेकर भी केंद्र सरकार पर उठाएं सवाल

उन्होंने कहा, देश की सबसे बड़ी परियोजना का उद्घाटन पीएम करते हैं लेकिन उसकी पोल पहली बरसात में खुल जाती है। गड्ढों में गाड़ियों के एक्सीडेंट हो रहे हैं। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 22 करोड़ लोगों ने फॉर्म भरे मगर सिर्फ 7 लाख लोगों को ही नौकरी मिल सकी। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अग्निवीर जैसी टेंपरेरी नौकरी निकल रही है। यह व्यवस्था मजबूत देशों में लागू होती है। उन देशों में जहां बाहर से ज्यादा खतरा नहीं रहता है। इसी के साथ उन्होंने कहा की भारत का नौजवान परमानेंट नौकरी खोज रहा है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर मामले में आंदोलन कर रहे छात्रों को चिन्हित कर निशाना बनाया गया है। पुलिस की मिलीभगत से कुछ वर्ग के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह सदन में भी उठाएंगे। सरकार इस देश मे नौजवानों को वर्दी नहीं पहनाना चाहती है बल्कि सरकार उनके सपनों को तोड़ना चाहती है।

यह भी पढ़ें: तकनीकी खामियों के कारण स्पाइसजेट पर DGCA की बड़ी कार्रवाई, 50% उड़ानों के संचालन का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button