
सोनभद्र(Sonbhadra) के बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बुधवार की देर रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नही चल सका है। वही महिला ने हत्या के बाद घर के दीवार पर कुछ लिख कर मौके से फरार हो गयी।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा परसाटोला निवासी जय प्रकाश उम्र 34 वर्ष पुत्र धन सिंह गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था। पति के न रहने पर वह अपने बच्चों के साथ किनारे सो गयी। पति रात में 11 बजे के करीब घर आया और कमरे में सो गया। उधर मां के साथ सो रहे बच्चे भी नींद में सो गए। पत्नी उठी और घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर चोट से जय प्रकाश की मौत हो गई।
पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी सोनामती मौके से फरार हो गई। भोर में जब बच्चे सोकर उठे तो मां को नहीं देखा और जब कमरे में गये तो पिता की हालत देख आस पास के लोगों को बताया।
गृह कलेश के चलते हत्या
ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ किया और ग्रामीणों से भी जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवरात्रि पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने मौसी के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव चली गई थी। बुधवार की शाम पहले मोबाइल से बात की फिर रात में घर आई और अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं पुलिस के अनुसार पत्नी के किस वजह से पति को मार डाला इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।
ये भी पढ़ें: UP: पिता ने की नाबालिग बेटी की हत्या, नदी में फेंका शव