मनोरंजन

शत्रुध्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी आज बनेंगी जहीर इकबाल की दुल्हन, शादी में शामिल होंगे ये बड़े स्टार्स

Sonakshi Zaheer Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुध्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज शादी में बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर रही हैं। दोनों आज रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। ऐसे में वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। शत्रुघन सिन्हा का घर ‘रामायणा’ सज गया है। दूल्हा और दुल्हन की वेडिंग ड्रेस भी आ चुकी है। शादी के मौके पर एक्ट्रेस लहंगा पहनने वाली हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद आज ही यानि कि 23 जून को शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां बैस्टियन में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस शादी में शामिल होने के लिए फिल्मों सितारों के के अलावा कई पॉलिटिशियन्स का भी आना शुरू हो गया है।  

सोनाक्षी और जहीर एक मस्जिद में हुए स्पॉट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शादी से पहले मुंबई की एक मस्जिद में देखा गया है। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। 

एक हजार मेहमान होंगे शामिल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के रिसेप्शन में करीब एक हजार मेहमान शामिल होंगे। यह पार्टी शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में होगी।

दूल्हा और दूल्हन विवाह स्थल के लिए हुए रवाना

सोनाक्षी के होने वाले दूल्हे जहीर इकबाल भी विवाह स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने वेन्यू पर जाते समय पैपराजी के कैमरों की तरफ हाथ भी हिलाया। वह चेक वाली शर्ट में पीले रंग की टोपी लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा शादी के लिए बांद्रा में विवाह स्थल पर पहुंच चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो छाया हुआ है। दुल्हन की मां पूनम सिन्हा भी वेन्यू पर पहुंच गई हैं।

शादी में मेहमानों का आना शुरू

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए रिश्तेदार वेन्यू पर पहुंचने लगे हैं।। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोनाक्षी सिन्हा के सबसे अच्छे दोस्त और रैपर यो यो हनी सिंह भी शादी की पार्टी के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। सामने आए वीडियो में वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘बिना शराब पिए नाचूंगा शादी में’

ये भी पढ़ें: बरेली फायरिंग मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार, तीन लग्जरी कारें की गईं जब्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button