Uttar Pradesh

1 किलो सोना, 7 किलो चांदी से तैयार हुई श्री राम की पादुकाएं, सामने आई अद्भुत तस्वीर

अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां राम नगरी में जोरो-शोरो से चल रही हैं। 22 जनवरी, 2024  को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसके बाद भगवान की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी। फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं।

पादुकाएं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले 19 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगी। इन पादुकाओं को हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है। बीते रविवार को इन्हें रामेश्वर धाम से अहमदाबाद लाया गया।

इन्हें एस.जी. हाई वे स्थित तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया है। यहां से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम, द्वारकाधीश नगरी और इसके बाद बद्रीनाथ जैसे धामों में ले जाई जाएंगी।  आपको बता दें कि ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं। इनमें बेशकीमती रत्नों का इस्तेमाल भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: न्यू ईयर पर घूमने के लिए ये लोकेशन हैं बेस्ट, पहाड़ों की रानी से करें नए साल का स्वागत

Related Articles

Back to top button