सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज जस्टिस फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र मे निधन

केरल से इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की पहली महिला जज न्यायधीश और तामिनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी (Former Governor of Tamil Nadu Fatima Beevi) की आज यानी 23 नवंबर को केरल के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उनकी उम्र 96 साल थीं।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख
फातिमा बीवी के निधन पर केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जस्टिस फातिमा बीवी का निधन बेहद दर्दनाक है। बीवी ने सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जस्टिस और तमिलनाडु की राज्यपाल के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। वह एक बहादुर औरत थी, जिनके नाम कई रिकॉर्ड थे। वह एक ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने जीवन से दिखाया कि इच्छाशक्ति और उद्देश्य की भावना से किसी भी विपरीत परिस्थिति को पार किया जा सकता है”
वकील के रूप में करियर की थी शुरूआत
फातिमा बीवी ने 14 नवंबर 1950 में वकील के रूप में अपना करियर की शुरूआत की थी। वह सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम औरत भी बनी थी। वह 1989 में SC की पहली महिला जस्टिस बनी थी। वह तमिलनाडु के राज्यपाल भी बनीं और पद पर रहते हुए तमिलनाडु यूनिवर्सिटी के चांसलर भी थी।
ये भी पढ़ें:Delhi News: राहुल के पनौती वाले बयान पर अब AAP और BJP आमने सामने, AAP नेता ने PM को घेरा