
Santosh Gangwar : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। अब उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है। संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद किया है। संतोष गंगवार ने कहा कि मेरी पूरी यात्रा के दौरान उनके अटूट समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हमारी पूरी पार्टी नेतृत्व को विशेष धन्यवाद।
संतोष गंगवार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किये जाने पर मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुझ पर विश्वास और विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं। मेरी पूरी यात्रा के दौरान उनके अटूट समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हमारी पूरी पार्टी नेतृत्व को विशेष धन्यवाद।
जानकारी के लिए बता दें कि यह उत्तरप्रदेश के बरेली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर वो 8 बार लोकसभा सांसद रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया है। अगर हम इस लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में सतोष गंगवार का टिकट कट गया था।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप