
एमएस धोनी पत्नी साक्षी के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी एक एयर होस्टेस फैन ने उन्हें चॉकलेट से भरी ट्रे दी। एयर होस्टेस ने चॉकलेट के साथ उन्हें एक मैसेज भी लिखकर दिया। चेन्नई सुपर किंग को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने के बाद कप्तान एमएस धोनी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनके सफर के दौरान का है। बीते दिनों धोनी पत्नी साक्षी के साथ फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। वो फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलने में बिजी थे। इस दौरान उनके साथ जो हुआ, उसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। धोनी खुद सब कुछ देखकर मुस्कुराने लगे। दरअसल वीडियो गेम में डूबे धोनी के सामने एक एयर होस्टेस ने चॉकलेट्स के भरी ट्रे रख दी। चॉकलेट देखकर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी मुस्कुराने लगे। उन्होंने ट्रे से सिर्फ एक चॉकलेट ली और बाकी की लौटा दी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि होस्टेस उन्हें और चॉकलेट्स के लिए कह रही थीं, मगर धोनी ने मना कर दिया। धोनी से मुलाकात के बाद एयर होस्टेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया और लिखा कि वो मानती हैं कि वो खुद की मुस्कान को नहीं रोक सकती थी। सिर्फ पूरी फ्लाइट ही नहीं वो पूरे दिन मुस्कुराती रहीं। एयर होस्टेस निकिता के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि वो धोनी से मिलीं। वो धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।
ये भी पढ़े: ‘पेश है जिसे सर कहा जाता था’, कंगना बनीं इंदिरा गांधी, ‘इमरजेंसी’ का दमदार टीजर रिलीज