खेल

रोहित ने तोड़ा अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

एशिया कप में रोहित शर्मा ने 28 छक्के लगाए हैं। वहीं, अब शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम 26 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी के अलावा तीसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी सनथ जयसूर्या हैं।

एशिया कप में सनथ जयसूर्या के नाम 23 छक्के दर्ज हैं। इस फेहरिस्त में इसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना का नंबर हैं। एशिया कप में सुरेश रैना ने 18 छक्के लगाए, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े।

वहीं, भारतीय कप्तान ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, एशिया कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम रिकार्ड था। लेकिन अब रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button