Punjabबड़ी ख़बर

आप विधायक जगदीप कंबोज की बहन की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन की हालत गंभीर

Road Accidents : पंजाब के मुक्तसर में सड़क हादसे में जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन की मौत हो गई। ये दुर्घटना दोदा गांव के पास में हुई।

पंजाब के मुक्तसर में एक कार ट्रक से टकरा गई जिसमें जलालाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन ममता रानी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर ही मौत हो गई

यह हादसा गांव दोदा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ये घटना उस समय हुई जब ममता रानी और अन्य लोग जलालाबाद के गांव मोहलवी वाला से बठिंडा जा रहे थे। बठिंडा जाने के दौरान मुक्तसर में दोदा गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ममता रानी की मौके पर ही मौत हो गई।

सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया

मुक्तसर में सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों में दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममता रानी अपने पिता से मिलने बठिंडा के अस्पताल जा रही थीं। जहां उनके पिता का इलाज चल रहा है। ममता रानी ढाणी मोहरी राम के सरपंच सुधीर कंबोज की भी बहन थीं। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपना कार्यक्रम रोककर तत्काल घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button