राजनीतिराष्ट्रीय

कानून मंत्रालय से हटाए जाने के बाद रिजिजू- ‘कोई गलती नहीं हुई हैं फेरबदल…’

बीते दिन गुरुवार को किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाए जाने के बाद उन्होंने भू- विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा संभाल लिया है। इस दौरान रिजिजू ने कहा कैबिनट में फेरबदल चलता रहता है। उन्हें किसी गलती के चलते नहीं हटाया गया है। रिजिजू ने कहा ये पीएम मोदी की सोच है कि किसे क्या जिम्मेदारी देनी है।

किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से सांसद है। 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान कानून मंत्री बनाए गए थे। बीते दिन गुरुवार को उनसे कानून मंत्रालय वापस ले लिया गया और अब उन्हें भू- विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री का पद सौंपा गया है। इसके अलावा कैबिनेट नें एक और बड़ा बदलाव किया गया है एसपी मेघवाल का विभाग भी बदल दिया गया है। अब वे कानून और न्यान मंत्रालय की जगह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे।

विपक्ष का काम है बोलना- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को अपने मंत्रालय में पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं पीएम को बधाई देता हूं कि मुझे अवसर दिया। इसके लिए मैं आभारी हूं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनसे कानून मंत्रालय क्यों वापस ले लिया गया। इस पर उन्होंने कहा, मैं आज राजनीतिक बात नहीं करूंगा। लेकिन मुझसे कोई गलती नहीं हुई. फेरबदल चलता रहता है। विपक्ष का काम ही मेरे खिलाफ बोलना। उनको बोलने दीजिए, ये सब रूटीन प्रोसेस है।

ये भी पढ़े: PM Modi आज 17वीं वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें टाइमिंग स्पीड और रुट

Related Articles

Back to top button