
(Republic Day) गणतंत्र दिवस पर दो पक्षों में बवाल
भारत देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। ऐसे में चारो ओर इस समय खुशी माहौल दिखाई दे रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के परखम गांव से दो पक्षों में हुए बवाल की जानकारी सामने आई है। यह बवाल डीजे पर गाना चलाने को लेकर हुआ। बता दें कि आरोप है डीजे पर एक पक्ष के लोगों द्वारा जाति सूचक गाना बजाया गया था। जिसके बाद दूसरा पक्ष भड़क उठा।
डीजे पर चला गाना तो हुआ पथराव
बता दें कि देखते ही देखते यह विवाद(Republic Day) इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगे और पूरे गांव में तनाव स्तिथी पैदा हो गई। मामला इतना बड़ा कि इसे रोकने के लिए पुलिस को सूचित करना पड़ा। वहीं जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और बिना किसी देरी के घटना स्थल फोर्स तैनात कर दी गई।
यह भी पढ़े:Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर बोले फ्रांस के राष्ट्रपति, थैंक्स ‘माय डियर फ्रेंड मोदी’
यहा जानें पूरा मामला
पूरा मामला फरह थाना क्षेत्र के परखम गांव का है, जहां 26 जनवरी के दिन दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बताया गया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर परखम गांव के एक स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। इसके साथ ही गांव में अन्य जगह भी कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान जातिसूचक गाने बजने लगे जिस पर दूसरी जाति के लोगों ने आपत्ती जताई।
देखते ही देखते जुबानी जंग मारपीट में बदल गई। वहीं डीजे बजा रहे लोगों ने नाराज होकर दूसरी जाति के लड़कों की पिटाई कर दी। युवकों की पिटाई की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। मामला इतना बड़ा कि दोनों पक्षो के लोगों ने पथराव शुरु कर दिया।
पुलिस ने लिया एक्शन
वहीं अब इस घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना स्थल पर पहुंच कर मोजूदा उपद्रवियों को खदेड़ा और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें इस तनावपूर्ण स्तिथी को देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पैदल मार्च किया। इसी के साथ लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
You May Also Like