Advertisement

चमक उठेगी आपकी किस्मत, बस पितृपक्ष में दान करें ये चीजें

Share

पितृपक्ष चल रहा है। पितृ पक्ष के दौरान गुड़ का दान भी किया जाता है। गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि प्राप्त होती है।

pitr paksh
Share
Advertisement

पितृपक्ष चल रहा है और इस दौरान लोग अपने पितरों की शांति के लिए पूजा-अर्चना करते हैं। पितृपक्ष में लोग अपने ग्रहों की शांति के लिए दान भी करते हैं, ताकि उनके पूर्वज की कृपा-दृष्टि उनपर बनी रहे। श्राद्धपक्ष में पितरों का तर्पण करने से बहुत पुण्य मिलता है। ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष में कुछ चीजों का दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है और आपका भाग्य भी चमक उठता है।

Advertisement

काले तिल का दान

श्राद्ध के दौरान काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। हालांकि, अगर पितृपक्ष में किसी और चीज का दान करना कई लोगों के लिए संभव नहीं हो तो वे काले तिल का दान जरूर करें। ऐसा कहा जाता है कि काला तिल संकट और विपदाओं से रक्षा करता है।

चांदी का दान

कहते हैं, पितृ पक्ष के दौरान चांदी की किसी वस्तु का दान करना अच्छा होता है। मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से होता है, इसलिए से पितृ पक्ष में दूध और चावल के साथ-साथ चांदी का भी दान किया जाता है।

गाय के घी का दान

हमारे धर्मग्रंथों में गाय को माता माना गया है। गाय के पूजन से स्वत: ही समस्त बाधाओं का अंत हो जाता है। पितृपक्ष में गाय के घी का दान करना भी फलदायी होता है। घी दान करने से पितृ खुश हो जाते हैं और घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गुड़ का दान

पितृ पक्ष के दौरान गुड़ का दान भी किया जाता है। गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि प्राप्त होती है। मान्यता है कि गुड़ का दान करने से घर के क्लेश दूर होते है औैर पितृ भी शांत रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें