
Sawan Somvaar 2022: आज सावन के महीने का आखिरी सोमवार है। बहुत से लोग सावन के सोमवार के व्रत रखते हैं। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस बार सावन की शुरुआत 14 जुलाई से हुई थी। सावन का महीना 12 अगस्त को खत्म होगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धाभाव से पूजा करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। शिव भगवान आपके सभी कष्टों को दूर करते हैं।
आज सावन का आखिरी सोमवार
आज के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आज पुत्रदा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत रखकर भगवान से संतान के लिए और संपन्नता के लिए भगवान विष्णु से कामना की जाती है। भगवान भोलेनाथ का पावन महीना सावन अब खत्म होने को है। सभी शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की अराधना की है। इस बार सावन के आखिरी सोमवार पर विशेष संयोग बन रहा है। सावन के अंतिम सोमवार के साथ इस बार पुत्रदा एकादशी भी पड़ रही है।
इस विधि से करें भगवान शंकर की पूजा
आज के दिन सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
घर और मंदिर की साफ सफाई करें। इसके बाद गंगा जल से घर में छिड़काव करें।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। देवी- देवताओं का जल अभिषेक करें।
शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। पुष्प अर्पित करें।
भगवान शिव को चंदन, सफेद फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग के पत्ते, धतूरा और भस्म अर्पित करें।
भगवान शिव के मंत्रों का जाप 108 बार करें।
भगवान शिव की आरती करें। भोग लगाएं।
आखिरी सोमवार का शुभ मुहूर्त –
रवि योग- 8 अगस्त को सुबह 5.46 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 2. 37 मिनट तक रहेगा.
इन्द्र योग – 7 अगस्त सुबह 10.2 मिनट से 8 अगस्त सुबह 6.55 मिनट तक.
वैधृति – 8 अगस्त सुबह 6.55 मिनट तक से 9 अगस्त सुबह 3.24 मिनट तक.
Read Also:- Sawan Somvaar 2022: सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहें शुभ संयोग, करें ये उपाय