Advertisement

Lucky Dreams: सपने में इन घटनाओं का दिखना बेहद शुभ, जानिये क्या है इनका अर्थ

Share
Advertisement

Lucky Dreams: सपनों की दुनिया वास्तविक दुनिया से बिल्कुल अलग होती है, लेकिन स्वप्न शास्त्रों के अनुसार हर सपने का अपना एक मतलब होता है। यही कारण है कि आपको अपने सपनों मे दिख रही बातों को समझने कि कोशिश करनी चाहिए। कुछ सपने ऐसे भी होते है जो भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं।

Advertisement

ये सपने देखना है बेहद शुभ

स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार हर सपने का एक ख़ास मतलब होता है इसलिए इन्हें गैर-जरूरी समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए आज आपको पांच शुभ सपनों के बारे में बताते हैं।

सपने में चन्द्रमा देखना

चन्द्रमा शीतलता और शान्ति का प्रतिक होता है। अगर आप अपने सपने में चन्द्रमा देखते है तो ये संकेत देता है कि आपके परिवार में सब कुशल मंगल है। इसका अर्थ होता है कि आपके परिवार में किसी सदस्य को जल्द ही तरक्की मिलने वाली है। चन्द्रमा दिखने का मतलब मान सम्मान में वृद्धि होना भी होता है।

बारिश देखना

अगर आप सपने में बारिश होते हुए देखते है तो इसे एक शुभ संकेत मानिए। इसका अर्थ होता है लाभ मिलना। ये लाभ आपको धन संपत्ति या किसी भी रूप में मिल सकता है। स्वप्न शास्त्र के जानकारों के अनुसार सपने में बारिश का दिखना एक खूबसूरत लाइफ पार्टनर की ओर इशारा करना भी हो सकता है।

सपने में पान खाना

हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं को पूजा में पान अर्पित करना एक परंपरा होती है। अगर आप सपने में खुद को पान खाते हुए देखते है तो ये बेहद शुभ होता है इसे सपने को सुख समृद्धि और वैभव से जोड़कर देखा जाता है इसका अर्थ होता है कि आपके सपनो को जल्द ही सफलता की उड़ान मिलने वाली है।

सपने में नाख़ून काटना

अगर सपने में आप खुद को नाखून काटते हुए देख रहे है तो ये आपकी योजनाओं के पूर्ण होने की निशानी है। इसे कर्जों से राहत मिलने का संकेत माना जाता है।

घोड़े पर चढ़ना

यदि आप सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ता हुआ देख रहे है तो इसका बहुत ही शुभ अर्थ होता है। सपने में घोड़े पर चढ़ने का अर्थ होता है कि आपका कोई रुका हुआ कार्य शीघ्र ही पूरा होने वाला है। ये नौकरी में लाभ और उन्नति होने का भी संकेत है।

ये भी पढ़ें :क्या होता है सपने में पानी या बारिश देखने का मतलब, स्वप्नशास्त्र से जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें