Advertisement
धर्म

Mahanavami 2022: मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ इस तरह करें कन्या पूजन

Share
Advertisement

चैत्र मास की नवमी तिथि आज है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मां दुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से रोग, भय और शोक से छुटकारा मिलता है और मां की कृपा से व्यक्ति सिद्धियां प्राप्त कर सकता है। नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ हवन करने की परंपरा है।

Advertisement

मां सिद्धिदात्री का स्वरूप

मां सिद्धिदात्री महालक्ष्मी कमल पर विराजमान रहती हैं। इनकी चार भुजाएं है। मां के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में गदा है और ये नीचे वाले हाथ में चक्र धारण करती हैं। बायीं ओर के ऊपर वाले हाथ में मां शंख धारण करती हैं तो नीचे वाले हाथ में कमल सुशोभित है।

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. माना जाता है कि मां का यह रूप साधक को सभी प्रकार की ऋद्धियां एवं सिद्धियां प्रदान करने वाला है। इस दिन कमल में बैठी देवी का ध्यान करना चाहिए। सुंगधित फूल अर्पित करें। आज मां को शहद अर्पित करें इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊं सिद्धिरात्री देव्यै नम: इस दिन हवन जरूर करें।

मां सिद्धिदात्री की पौराणिक कहानी

पुराणों के अनुसार भगवान शिव शंकर ने भी मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था। सिद्धिदात्री माता कमल पर बैठी रहती हैं। माता के इस रूप की पूजा मानव ही नहीं बल्कि सिद्ध, गंधर्व, यक्ष, देवता और असुर भी करते हैं। संसार में सभी वस्तुओं को आसान और सही तरीके से प्राप्त करने के लिए नवरात्रि के नवमी के दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

मां सिद्धिदात्री भोग

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां का यह रूप साधक को सभी प्रकार की ऋद्धियां एवं सिद्धियां प्रदान करने वाला है। मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमीं पर पूजा के दौरान काले चने और पूरियों के साथ सूजी का हलवा खासतौर पर बनाया जाता है।

मां सिद्धिदात्री व कन्या पूजन विधि-

  • प्रातः स्नानादि करने के पश्चात सर्वप्रथम कलश पूजन करें व उसमें स्थापित सभी देवी-देवताओं का ध्यान करें।
  • इसके बाद मां सिद्धिदात्री के आराधना मंत्र का जाप करते हुए मां सिद्धिदात्री का पूजन करें।
  • मां को फल-फूल व मिष्ठान अर्पित करें।
  • इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन करते समय हलवा-चना का भोग लगाना चाहिए और प्रसाद स्वरुप कन्याओं को भी खिलाना चाहिए।
  • कन्या पूजन के लिए सर्वप्रथम आमंत्रित की गई कन्याओं के पैर धोएं और उन्हें आसन पर बिठाएं।
  • इसके बाद सभी कन्याओं का तिलक करें।
  • अब बनाए गए भोजन में से थोड़ा सा भोजन भगवान को अर्पित करें और कन्याओं के लिए भोजन परोसें।
  • भोजन करने लेने के पश्चात कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
  • इसके बाद फल, भेंट व दक्षिणा देकर कन्याओं को विदा करें।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.