Advertisement
धर्म

Ram Navami 2022: राम नवमी पर हवन का है बड़ा महत्व, यह विधि माना जाता है उत्तम

Share
Advertisement

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हर साल राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस साल 10 अप्रैल 2022 को राम नवमी है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। यह नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है। इस दिन कन्या पूजन और हवन का भी विशेष महत्व होता है।

Advertisement

नवरात्रि का समापन नवमी के दिन ही होता है। कुछ लोग नवमी पर नवरात्रि के व्रत का पारण करते हैं तो वहीं कुछ लोग नवमी पर भी व्रत रखते हैं।

राम नवमी पूजा का मुहूर्त

राम नवमी पर भगवान श्री राम को प्रसन्न करने के लिए हवन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, हवन करने से सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। हवन करने से घर में शुद्धि बनी रहती है।

राम नवमी की डेट- 10 अप्रैल 2022, रविवार
नवमी तिथि प्रारंभ समय- 10 अप्रैल को सुबह 01:32 से 
नवमी तिथि समापन समय- 11 अप्रैल को सुबह 03:15 तक
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 10 अप्रैल को सुबह 11:10 से 01:32 तक

हवन के लिए सामग्री

हवन सामग्री- आम की लकड़ी आम के पत्ते, पीपल का तना, छाल, बेल, नीम, गूलर की छाल, चंदन की लकड़ूी, अश्वगंधा, मुलैठी की जड़। कपूर, तिल, चावल, लौंग, गाय की घी, इलायची, शक्कर, नवग्रह की लकड़ी, पंचमेवा, जटाधारी नारियल, गोला, जौ।

राम नवमी की पूजा विधि

  1. रामनवमी के आप सुबह-सुबह उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर साफ वस्त्र धारण कर लें।
  2. अब पूजा स्थल को साफ करके भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
  3. अब उस तस्वीर पर कुमकुम, सिंदूर, रोली, चंदन आदि जैसे चीज लगाकर प्रभु का स्मरण करें।
  4. अब चावल और तुलसी तस्वीर पर अर्पित करें। आपको बता दें भगवान श्री राम विष्णु के ही अवतार हैं। इसलिए उनकी पूजा में तुलसी चढ़ाना अनिवार्य है।
  5. रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम को तुलसी अर्पित करने से उनकी असीम कृपा जल्द प्राप्त हो जाती हैं।
  6. भगवान की पूजा करने के बाद सभी देवी-देवताओं को फूल, फल और मिठाई भोग लगाएं।
  7. अब घी का दीपक, धूपबत्ती जलाकर राम चरित्र मानस का पाठ या राम रक्षा मंत्र पढ़ें।

जब पूजा समाप्त हो जाए, तो भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती भक्ति पूर्वक करें। आरती समापन के बाद खुद और आसपास के लोगों पर भगवान पर चढ़ाया हुआ प्रसाद वितरण करें।

यह भी पढ़े: Ram Navami 2022: देशभर में रामनवमी की धूम, जगह-जगह निकाली जा रही है देवी-देवताओं की झांकियां

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां…

May 21, 2024

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

This website uses cookies.