Advertisement

गुरु पूर्णिमा आज, करें शिव की पूजा और पाएं ढेरों आशीर्वाद, जानें शुभ मुहुर्त और योग

गुरु पूर्णिमा आज

गुरु पूर्णिमा आज

Share
Advertisement

आज पूरे देश में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज कोकिला व्रत रखा जाएगा। सोमवार के दिन शंकर भगवान की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा-आराधना करते हैं। पचांग के अनुसार आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें प्रभु की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

Advertisement

कल यानी 4 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही खास माना जाता है। हर तरफ महादेव की जयकार सुनाई देती है। लोग शिव आराधना में लीन रहते हैं।

बात करें गुरु पूर्णिमा की तो इस दिन अपने गुरुओं और शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त करना शुभ माना जाता है। लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं। अपने गुरुओं को याद करते हैं, जप, ध्यान करते हैं। गुरु सामने हों तो उनके चरणों में झुककर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

आज के दिन शुभ मुहूर्त में गुरु पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि आज ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। इसके साथ सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से और गुरुजनों का आशीर्वाद लेने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

पंचांग के अनुसार आज 19वां मूल नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र के चारों चरण धनु राशि में आते हैं। मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है तो वहीं राशि स्वामी गुरु है। मूल नक्षत्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बच्चे के जन्म के सत्ताईस दिन बाद मूल नक्षत्र की शांति करवाने की भी मान्यता है।

आज का पंचांग 3 जुलाई 2023

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट

सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट से

ब्रह्म योग- 03 जुलाई दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक

मूल नक्षत्र- 03 जुलाई सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 07 मिनट से सुबह 04 बजकर 47 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक

इंद्र योग प्रारंभ- दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 27 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 40 मिनट से

चन्द्रास्त- समय नहीं

ये भी पढ़े: केदारनाथ धाम में युवती ने किया बॉयफ्रेंड को प्रपोज़, यूजर्स ने कहा – ‘फोन बैन करो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *